एनआईटी जमशेदपुर में शोध की बड़ी उपलब्धि, चंद्रशेखर चौधरी ने ऊर्जा क्षेत्र में पीएचडी थीसिस की सफल डिफेंस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एनआईटी जमशेदपुर में चंद्रशेखर चौधरी ने मंगलवार को अपनी पीएचडी थीसिस का सफलतापूर्वक डिफेंस कर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की। उनका शोध उन्नत ऊर्जा सामग्री (एडवांस्ड एनर्जी मैटेरियल्स) के क्षेत्र में किया गया है, जो सतत ऊर्जा उत्पादन के लिए उपयोगी समाधान प्रस्तुत करता है। उन्होंने “प्रैक्टिकल एनालिसिस ऑफ थर्मोइलेक्ट्रिक मैटेरियल्स फॉर पावर जनरेशन” विषय पर अपने शोध को प्रस्तुत किया, जिसमें औद्योगिक अपशिष्ट ऊष्मा को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदलने की संभावनाओं पर काम किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस शोध का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, कार्बन उत्सर्जन कम करना और आधुनिक ऊर्जा क्षेत्र में थर्मोइलेक्ट्रिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग को समझना रहा। शोध प्रस्तुति डीजेएलएचसी कॉम्प्लेक्स में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों और शोधार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग लिया।

इस शोध कार्य का मार्गदर्शन प्रो. रंजीत प्रसाद और सह-मार्गदर्शक डॉ. रामकृष्ण ने किया, जबकि बाह्य परीक्षक के रूप में सीएसआईआर–आईएमएमटी के डॉ. बंकिम चंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार ने इस उपलब्धि पर शोधार्थी और उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी। परीक्षा समिति ने इस शोध को व्यावहारिक दृष्टिकोण और हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए सराहा।

See also  55 छात्रों को मिला बड़ा मौका, पेड इंटर्नशिप के लिए महाराष्ट्र रवाना

Thanks for your Feedback!

You may have missed