12-13 मई को मौसम का डबल अटैक, ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हवा की रफ्तार काफी तेज हो सकती है और अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। विभाग ने किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही बिजली गिरने और पेड़ों के गिरने जैसी घटनाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

बताया गया है कि अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

About The Author

See also  टाटा स्टील को बड़ी राहत, आयकर मामले में हाई कोर्ट से मिली अंतरिम राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed