थिएटर में गूंजा संगीत तो दर्शकों ने बजाई तालियां, ‘द केरल स्टोरी 2’ के म्यूजिक कंपोजर ने सुनाया खास अनुभव

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : फिल्म The Kerala Story 2 को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच फिल्म के संगीतकार मन्नन शाह ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार थिएटर में दर्शकों के बीच फिल्म देखी तो एक खास पल ने उन्हें बेहद भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म के दौरान जब उनका बनाया बैकग्राउंड म्यूजिक बजा, तो थिएटर में बैठे लोग उत्साह से तालियां और चीयर करने लगे, जिसे सुनकर उन्हें अपनी मेहनत सफल लगने लगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

म्यूजिक कंपोजर ने कहा कि किसी भी कलाकार के लिए यह सबसे बड़ी खुशी होती है जब दर्शक उसके काम को महसूस करें। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए संगीत तैयार करते समय टीम ने कहानी के भावनात्मक पहलुओं को ध्यान में रखा, ताकि म्यूजिक कहानी की गंभीरता और माहौल को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचा सके। उनके मुताबिक, थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया सुनना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।

See also  13 दिवसीय हॉकी समर कैंप शुरू, बच्चों को मिलेगी हाई लेवल ट्रेनिंग, खिलाड़ियों में उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed