एलपीजी से भरे विशाल जहाज़ के आगमन से राहत की खबर

0
Advertisements
Advertisements

वाडिनार (गुजरात) : होर्मुज जलडमरूमध्य के तनाव के बीच भारतीय जहाज़ “नंदा देवी” लगभग 47,000 टन एलपीजी लेकर आज वाडिनार बंदरगाह पर सुरक्षित पहुँच गया, जिससे देश में गैस आपूर्ति को लेकर चिंता में कुछ हद तक राहत मिली है। यह जहाज़ विदेश से महत्वपूर्ण LPG गैस लेकर भारत आ रहा था और अब वाडिनार में इसके लैंडिंग व अनलोडिंग की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इस आपूर्ति से घरेलू ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह आगमन पहले से चले आ रहे समुद्री मार्ग पर हो रहे तनाव के बीच एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि इससे एलपीजी संकट और आपूर्ति बाधा की आशंका को कुछ हद तक कम किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि जहाज़ की समयबद्ध आगमन ने बाजार में स्थिरता लाने में योगदान दिया है और आगे भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रहने की संभावना है।

See also  मवेशी तस्करी और बॉर्डर फेंसिंग पर बड़ा एक्शन, बंगाल सरकार का सख्त रुख, कोलकाता में सियासी हलचल तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed