कोल्हान के विकास को लेकर चैंबर की पहल, सीएम से मुलाकात में रखे 4 बड़े मुद्दे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कोल्हान और जमशेदपुर के औद्योगिक तथा शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे और प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यवाही भी देखी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुलाकात के दौरान चैंबर ने चार प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इनमें छह वर्षों से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को जल्द गति देने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा टाटा स्टील कमांड एरिया में करीब दस वर्षों से बंद पड़ी जमीन रजिस्ट्री को फिर से शुरू कराने का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे शहर के रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और शहरी विकास प्रभावित हो रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) को अन्य राज्यों की तरह भूमि अधिग्रहण का अधिकार देने और जुगसलाई, मानगो व टाटा कमांड एरिया से बाहर के कई इलाकों में भूमि रिकॉर्ड में अभी भी दर्ज “बिहार सरकार” का नाम हटाकर रिकॉर्ड सुधारने की मांग भी रखी। इसके अलावा जमशेदपुर-आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी गई। मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed