180 बच्चों की मिनी मैराथन, दौड़ते कदमों से दिया बाल सुरक्षा का बड़ा संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में रविवार सुबह एक प्रेरणादायक कार्यक्रम देखने को मिला, जब करीब 180 बच्चों ने “मिनी माइल्स मैराथन” में भाग लेकर बाल सुरक्षा का संदेश दिया। यह आयोजन ‘प्रोजेक्ट मासूम’ के तहत बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सुरभि भटनागर भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मैराथन के दौरान बच्चों को केवल दौड़ में शामिल नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बारे में बताया गया और अपनी बात खुलकर कहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों को “नो, गो, टेल” का सरल लेकिन प्रभावी मंत्र भी सिखाया गया, जिसके तहत किसी भी असुरक्षित स्थिति में ‘ना’ कहना, वहां से दूर जाना और तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देना शामिल है। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सहायता ले सकें। आयोजन में यंग इंडियंस, जमशेदपुर के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed