स्कूल भवन निर्माण में मजदूरों के शोषण का आरोप, 503 की जगह 300 रुपये मजदूरी पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिम सिंहभूम : हटगमहारिया प्रखंड के सिंदरी गौरी पंचायत अंतर्गत ब्लांडिया गांव स्थित हाई स्कूल परिसर में बन रहे प्लस टू भवन के निर्माण कार्य में मजदूरों के शोषण का आरोप सामने आया है। निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने और मजदूरों को निर्धारित मजदूरी की जानकारी नहीं होने की बात भी सामने आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष सुनील लागुरी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहां मजदूरों ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन केवल 300 रुपये मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने मजदूरों को जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 503 रुपये प्रतिदिन है। आरोप लगाया गया कि ठेकेदार नियमों की अनदेखी कर मजदूरों से कम मजदूरी पर काम करवा रहा है।

सुनील लागुरी ने कहा कि निर्माण स्थल पर बोर्ड नहीं होने के कारण मजदूरों को सरकारी मजदूरी दर की जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान शुभनाथ लागुरी, बिरसा लागुरी, तोगेश केसरी, रमेश चंद्र लागुरी, मदन सिंकू और महिंद्रा लागुरी समेत कई मजदूर मौजूद थे।

About The Author

See also  शेयर में मुनाफे और पेंशन अपडेट का झांसा, साइबर ठगों ने उड़ाए 7.43 लाख

Thanks for your Feedback!

You may have missed