गैस की कमी से अस्पताल की रसोई ठप, मरीजों के भोजन पर संकट

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे अस्पताल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण अस्पताल की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार गैस की आपूर्ति बाधित होने से अस्पताल के किचन को बंद करने की स्थिति बन गई है, जिससे भर्ती मरीजों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। बताया गया है कि इस स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 14 मार्च से किचन संचालन रोकने का नोटिस जारी किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गैस की कमी के चलते फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेकर भोजन तैयार किया जा रहा है। इसी तरह चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मापाड़ा रनिंग रूम में भी लोको पायलट, गार्ड और अन्य रेलकर्मियों के लिए पिछले कुछ दिनों से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए हैं, लेकिन गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है।

About The Author

See also  शिक्षक के प्रतिनियोजन से 45 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed