स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए BJP ने जारी किया व्हिप

0
Advertisements

नई दिल्ली : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस प्रस्ताव पर चर्चा और संभावित मतदान को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सांसदों को निर्देश दिया है कि वे सदन में मौजूद रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया है कि विपक्ष के करीब 118 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव दिया है। विपक्ष का आरोप है कि सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और कुछ मुद्दों पर विपक्ष को बोलने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। इस प्रस्ताव को लेकर संसद के बजट सत्र के दौरान तीखी राजनीतिक बहस होने की संभावना है।

About The Author

See also  रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में आजसू कार्यालय किया सील

Thanks for your Feedback!

You may have missed