जंग के बीच ईरान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

तेहरान : ईरान में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार बंदर अब्बास शहर के पश्चिमी क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटके महसूस होते ही आसपास के इलाकों में लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था और इसका एपिसेंटर बंदर अब्बास से करीब 74–75 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था। यह इलाका होर्मुज जलडमरूमध्य के पास पड़ता है और भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से सक्रिय माना जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फिलहाल किसी बड़े नुकसान, मौत या घायल होने की खबर नहीं मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार 4.1 तीव्रता का भूकंप आम तौर पर हल्का माना जाता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में हल्का कंपन महसूस हो सकता है, लेकिन आमतौर पर इससे बड़ी तबाही नहीं होती।

See also  चलते ट्रक से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 180 पेटी बरामद, ड्राइवर फरार, पुलिस जांच तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed