एआई समिट मामला: दिल्ली-शिमला पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, तीन कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांजिट रिमांड पर

0
Advertisements
Advertisements

शिमला, हिमाचल प्रदेश : एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए “शर्टलेस प्रदर्शन” मामले में दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच हाई वोल्टेज टकराव देर रात तक जारी रहा। इसमें रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिमला की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड दी गई, ताकि उन्हें दिल्ली ले जाया जा सके। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को रात करीब 1:30 बजे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) के निजी आवास अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस की ट्रांजिट रिमांड याचिका मंजूर की।लेकिन इससे पहले दिनभर शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच तनाव बना रहा। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की टीम को रोकते हुए आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना नहीं दी गई, और दस्तावेज़ सही तरीके से पेश नहीं किए गए।हिमाचल पुलिस ने शोघी सीमा पर दिल्ली पुलिस की गाड़ियों को रोका और कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच बहस जारी रही। स्थानीय पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए दिल्ली पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी की थी। इस पूरे घटनाक्रम का संबंध 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में हुए विरोध प्रदर्शन से है, जिसमें युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अनियमित तरीके से प्रदर्शन किया था और उसके बाद गिरफ्तारियां हुई थीं। अब तक कुल लगभग 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीनों कार्यकर्ताओं को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मामला अभी भी विवादों से घिरा हुआ है और दोनों पुलिस विभागों के बीच जुड़े सभी सवालों की जांच जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed