धनबाद (झारखंड) : झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट को आज बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिससे कोर्ट परिसर में भारी ख़तरा और अफ़रातफरी फैल गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया।
Advertisements

Advertisements

सूचना यह थी कि कोर्ट परिसर में बम लगाया गया है और विस्फोट हो सकता है। इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए जिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों ने जज, वकीलों, कर्मचारियों और वादियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर कोर्ट के सभी प्रवेश-निकास द्वार सील कर दिए।
सुरक्षा बलों, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। कोर्ट रूम, पुलिस, रिकॉर्ड रूम, वकीलों के कमरे और पार्किंग स्पॉट सहित सभी जगहों का निरीक्षण किया गया, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। धमकी की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है। अधिकारीयों ने लोगों से घबराने की बजाय अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।
यह घटना राज्य में युद्ध कोर्ट और प्रशासनिक भवनों को धमकी भरे संदेश भेजे जाने की लगातार बढ़ती घटनाओं का हिस्सा है, जिसमें पहले भी रांची समेत अन्य स्थानों में इसी तरह की धमकियाँ मिली थीं।