हजारीबाग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, 16 प्रखंडों में सिर्फ 2 बीईईओ, जिम्मेदारियों के बंटवारे से बढ़ी चर्चा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : जिले के शिक्षा विभाग की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालात यह हैं कि 16 प्रखंडों के लिए केवल दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) कार्यरत हैं। नियम के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में एक बीईईओ का पद होना चाहिए, लेकिन यहां भारी कमी के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, जिले में विजय राम और राकेश कुमार सिंह नाम के दो बीईईओ ही पूरे 16 प्रखंडों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पहले दोनों को बराबर-बराबर आठ-आठ प्रखंड दिए गए थे, लेकिन हाल ही में हुए बदलाव के बाद एक अधिकारी को नौ और दूसरे को सात प्रखंडों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, जिस पर चर्चा तेज हो गई है।बीईईओ प्रखंड स्तर पर डीडीओ (निकासी एवं व्यय पदाधिकारी) के रूप में काम करते हैं और शिक्षकों के वेतन भुगतान समेत कई प्रशासनिक व वित्तीय जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में सीमित अधिकारियों पर अधिक प्रखंडों का बोझ बढ़ने से व्यवस्था और संचालन पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है।

About The Author

See also  26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed