तेलंगाना बोर्ड परीक्षा 2026: छात्रों को 5 मिनट की राहत, देरी से आने पर मिलेंगे अतिरिक्त समय

0
Advertisements
Advertisements

हैदराबाद : तेलंगाना सरकार ने बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है। राज्य में इंटरमीडिएट (क्लास 11-12) और SSC (क्लास 10) दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने परीक्षा शुरू होने के बाद 5 मिनट का ग्रेस पीरियड जारी किया है। इससे छात्र यदि थोड़ी देर से परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं, तो भी उन्हें बिना अनुपस्थिति लिखे परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिल सकेगा। नए नियम के तहत बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, लेकिन छात्र 9:05 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। यह कदम खासकर उन छात्रों के लिए मददगार साबित होगा जिन्हें ट्रैफिक, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कुछ अप्रत्याशित वजहों से समय पर पहुंचने में मुश्किल होती है।शिक्षा विभाग ने छात्रों से यह भी कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि ग्रेस पीरियड का विकल्प आख़िरी समय पर इस्तेमाल न करना पड़े। इसके अलावा परीक्षा को नकल-रहित और व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की है। आकलन किया जा रहा है कि राज्य भर में इस साल लगभग 15 लाख से अधिक छात्रों बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। ग्रेस पीरियड की घोषणा से छात्रों और अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक राहत मिली है, खासकर उन्हीं छात्रों को जो परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव और देरी के डर से जूझ रहे थे। प्रशासन ने कहा है कि यह ग्रेस समय एक राहत उपाय है और इसका गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा नियमों का पालन कराने और किसी भी अनुशासनहीनता को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed