इंग्लिश क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का किया ऐलान,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: क्रिकेट जगत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज टैश फरांट ने महज 29 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। लगातार चार सालों तक पीठ की गंभीर चोट से जूझने के बाद उन्होंने यह कठिन निर्णय लिया।टैश फरांट ने महज 17 साल की उम्र में इंटरनेशन डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 18 T20I और 6 ODI मुकाबले खेले और कुल 20 विकेट अपने नाम किए।। साल 2022 में उनकी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ, जिसके कारण वह एक साल तक मैदान से दूर रहीं। अगले साल चोट दोबारा उभरने पर उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। घरेलू क्रिकेट में वापसी के बावजूद वह पूरी तरह फिटनेस हासिल नहीं कर सकीं।अपने करियर की शुरुआत करने वाली टैश फरांट ने साउदर्न वाइपर्स और साउथ ईस्ट स्टार्स के लिए भी खेला। 2021 में उन्होंने ओवल इनविंसिबल्स को द हंड्रेड के पहले संस्करण का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और 18 विकेट लेकर टूर्नामेंट की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। महिला क्रिकेट निदेशक एम्मा कैल्वर्ट ने फरांट को एक प्रेरणादायक खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाना और पेशेवर युग में महिला क्रिकेट के विकास का हिस्सा होना गर्व की बात है। मुश्किल रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरकर मैदान पर वापसी करना उनकी मजबूत मानसिक शक्ति को दर्शाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed