जुगसलाई चुनाव में रिंकू सिंह का दमदार अभियान, बोलीं– जनसेवा मेरी पारिवारिक विरासत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने शनिवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने चौक बाजार, गौरी शंकर रोड और आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दोपहर बाद उन्होंने एमई स्कूल रोड में भी लोगों से मुलाकात की। इसके बाद मच्छी गोदाम बस्ती में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की।

रिंकू सिंह ने कहा कि जनसेवा उनकी पारिवारिक विरासत है। बहुजन हिताय की भावना से वह चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनका लक्ष्य जुगसलाई की जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई उनके लिए सिर्फ चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि अपना घर है। यहां का हर निवासी उनके परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि वह वादे करने नहीं, बल्कि विकास का संकल्प लेकर आई हैं।

अपने चुनाव चिन्ह “ईंटें” का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ईंटों से मजबूत इमारत बनती है, वैसे ही उनके वादे भी मजबूत और ठोस हैं।

रिंकू सिंह ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जुगसलाई में टाटा स्टील यूटीलिटीज से पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल और निर्बाध बिजली की गारंटी देने की बात कही।

उन्होंने महिला कॉलेज, बच्चों के लिए पार्क, जाम की समस्या से मुक्ति और बेहतर पार्किंग व्यवस्था को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

अंत में उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या 08 और चुनाव चिन्ह “ईंटें” पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए और कई जगह उनका स्वागत किया गया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed