भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, 

0
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान: हाल के समय में जिस अमेरिका की चापलूसी करते पाकिस्तान थक नहीं रहा था, उसी के खिलाफ अब विरोध के सुर तेज हो गए हैं. पाकिस्तानी संसद से रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का सामने आया ताजा वीडियो कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है, जहां उन्होंने अमेरिका के काले चिट्ठे को खोलते हुए निशाना साधा. पाक रक्षा मंत्री के अमेरिका के खिलाफ विरोध के सुर का समय इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पूरी हुई है.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में कहा, अमेरिका ने हमेशा पाकिस्तान का इस्तेमाल करने का काम किया. अफगानिस्तान में जंग में उसका इस्तेमाल किया गया और काम निकलते ही उसे छोड़ दिया गया.  तालिबान ने जेहाद के नाम पर जब रूस के खिलाफ जंग शुरू की तो भी हम इस जंग में कूदे लेकिन इसका कोई औचित्य नहीं था क्योंकि यह जिहाद नहीं था, रूस ने अफगानिस्तान पर कब्जा नहीं किया था.ख्वाजा ने कहा, 2001 में पाकिस्तान ने फिर गलती करते हुए अमेरिका के लिए तालिबान के खिलाफ जाकर की, अमेरिका तो चला गया लेकिन हम अब तक नुकसान उठा रहे हैं. इसकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती है. उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख रहे जनरल जियाउल हक और परवेज मुशर्रफ को भी आड़े हाथ लेते हुए निशाना साधा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed