झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर बोला हमला,


Jharkhand : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने चतरा और रामगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से राज्य सरकार जनता को धोखा दे रही है और पूरी तरह भ्रष्ट व निकम्मी साबित हुई है। उनके अनुसार आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज के लोग सबसे ज्यादा प्रताड़ित हैं, नए उद्योग नहीं लग रहे और कारोबारी फिरौती व धमकियों से परेशान हैं। किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, जिससे वे दलालों को धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने आदिवासी जमीन की लूट और पेसा नियमावली में धोखे का भी आरोप लगाया तथा कहा कि जनता नगर निकाय चुनाव में सबक सिखाएगी। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के लोक कल्याणकारी बजट की सराहना की और कहा कि सही नीयत से काम हो तो झारखंड को इसका लाभ मिलेगा।




