Advertisements
Advertisements

Delhi: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला एक समय गंभीर संकट में पड़ गया था। 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर हालात इतने बिगड़ गए थे कि पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी निर्देश बताए गए थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने यू-टर्न लिया और बयान जारी कर कहा कि वह IND vs PAK मुकाबला खेलने को तैयार है। लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अंदरूनी सच्चाई सामने आई है।PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से आग्रह किया कि वे पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की औपचारिक अपील करें।BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अपनी यात्रा के बाद और हमारी बातचीत के संभावित नतीजों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पाकिस्तान से अनुरोध किया कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप मैच खेले, ताकि पूरे क्रिकेट जगत का हित बना रहे।भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बहिष्कार से सबसे ज्यादा नुकसान श्रीलंका को उठाना पड़ सकता था। इस मैच के रद्द होने से उन्हें काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान होता। इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट और वहां की सरकार भी पाकिस्तान से लगातार अपील कर रही थी कि वह मैच का बहिष्कार न करे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed