भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीएम मोदी का रिएक्शन,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की रूपरेखा तय होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताने के साथ ही इसे दोनों देशों के बीच साझेदारी में बढ़ते विश्वास और गतिशीलता का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी आभार जताया है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारत और अमेरिका के लिए बहुत ही अच्छी खबर!”
पीएम मोदी ने आगे लिखा, “हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा।”

साथ ही उन्होंने कहा, “यह फ्रेमवर्क मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य-उन्मुख हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें।”

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed