जाजपुर में चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन हुई डिरेल,

0
Advertisements

ओडिशा : ओडिशा के जाजपुर जिला में गुरुवार सुबह एक रेल घटना सामने आई। जखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 08:51 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी और उस समय उसकी रफ्तार काफी धीमी थी। डिरेल हुए कोचों में एक एसी कोच और दो जनरल कोच शामिल हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे ने इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा,“ ट्रेन संख्या 22611 चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का जाजपुर यार्ड में सुबह 08:51 बजे मामूली डिरेलमेंट हुआ। इस दौरान एक एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतरे। घटना के समय ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी। इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है।”ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर दीपक राउत ने इस घटना को मामूली पटरी से उतरना बताया. उन्होंने कहा कि ट्रेन के डिब्बे कैसे पटरी से उतरे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने साइट पर एक हेल्पलाइन नंबर +918114382367। जारी किया है. इस घटना के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed