ED के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कस दिया है. क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को 4 दिन की कस्टडी मिली है.मामले की शुरुआत यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायत से हुई थी. UGC ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित फर्जीवाड़े को लेकर दिल्ली पुलिस को जानकारी दी थी. इसी शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और दो अलग-अलग FIR दर्ज की गईं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के मुताबिक, अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शैक्षणिक कामकाज में नियमों की अनदेखी और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप हैं. जांच में सामने आया कि दाखिले, डिग्री और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में गड़बड़ियां की गईं. आरोप है कि छात्रों को गुमराह किया गया और नियमों के खिलाफ काम हुआ. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ़्तारी की कार्रवाई की है.दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की है. पुलिस इस दौरान आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और फर्जीवाड़े की कड़ियां जोड़ने की कोशिश करेगी.

See also  PM मोदी की “वर्क फ्रॉम होम” अपील पर दुनिया भर में चर्चा, 70 देशों में पहले से लागू व्यवस्था का दिया उदाहरण

Thanks for your Feedback!

You may have missed