वॉशिंगटन पोस्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी, शशि थरूर के बेटे की नौकरी भी गई,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Delhi: दुनिया के प्रतिष्ठित अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को अपने कर्मचारियों में बड़ी कटौती की है. इस फैसले के तहत लगभग एक-तिहाई स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया गया है. अखबार ने अपना स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया है, कई विदेशी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं और किताबों से जुड़ी कवरेज भी खत्म कर दी गई है. यह मीडिया जगत की अब तक की सबसे बड़ी छंटनियों में से एक मानी जा रही है.कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इसके चलते लगभग 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसमें न्यूजरूम के करीब 800 पत्रकारों में से 300 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस छंटनी में स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है, हालांकि कुछ रिपोर्टर फीचर्स डिपार्टमेंट में शिफ्ट होकर स्पोर्ट्स की कल्चर कवरेज जारी रखेंगे। लोकल न्यूज सेक्शन छोटा हो जाएगा, बुक्स सेक्शन बंद हो जाएगा और डेली न्यूज पॉडकास्ट ‘पोस्ट रिपोर्ट्स’ भी खत्म हो जाएगा।एग्जीक्यूटिव एडिटर मैट मरे ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी पिछले कई सालों से लगातार घाटा उठा रही है और पाठकों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है।जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, वे 10 अप्रैल तक कंपनी में बने रहेंगे, हालांकि उनसे काम करने की अपेक्षा नहीं की जाएगी। उन्हें छह महीने तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता रहेगा।अमेरिकी अखबार में छंटनी-शशि थरूर के बेटे की नौकरी गई.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि वॉशिंगटन पोस्ट और इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाला गया है और यह न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन है।कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इसके चलते लगभग 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इस छंटनी में स्पोर्ट्स सेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है, हालांकि कुछ रिपोर्टर फीचर्स डिपार्टमेंट में शिफ्ट होकर स्पोर्ट्स की कल्चर कवरेज जारी रखेंगे। लोकल न्यूज सेक्शन छोटा हो जाएगा, बुक्स सेक्शन बंद हो जाएगा और डेली न्यूज पॉडकास्ट ‘पोस्ट रिपोर्ट्स’ भी खत्म हो जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed