आज अमित शाह लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी का शुभारंभ,



Delhi: ओला, उबर और इनड्राइव जैसी कैब सर्विस के बीच आज से एक और नई सर्विस की औपचारिक शुरुआत हो रही है, नाम है- भारत टैक्सी. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इसका शुभारंभ करने वाले हैं. भारत टैक्सी, दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में ओला, उबर जैसी कैब सर्विस को चुनौती देगी. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दिल्ली में पिछले कुछ महीने से ये सर्विस चल रही थी और अब, आज से इसकी औपचारिक शुरुआत हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत टैक्सी के पायलट प्रोजेक्ट में टॉप परफॉर्मेंस करने वाले कैब ड्राइवर्स को भी आज सम्मानित किया जाएगा. उन्हें दुर्घटना बीमा और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान सहकारिता-आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम में उत्कृष्ट योगदान के लिए शीर्ष छह प्रदर्शन करने वाले सारथियों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री इन सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र वितरित करेंगे, जिससे ‘सारथी ही मालिक’ के मूल सिद्धांत को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रत्येक सम्मानित सारथी को 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा, जो ड्राइवर कल्याण और दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा के प्रति भारत टैक्सी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।अपनी स्थापना के बाद से भारत टैक्सी दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म व विश्व का सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। अब तक लगभग चार लाख ड्राइवर भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और दस लाख से अधिक उपयोगकर्ता पंजीकृत हो चुके हैं। लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि अब तक सीधे ड्राइवरों में वितरित की जा चुकी है।




