14.5 एकड़ में बनेगा भव्य आवासीय प्रोजेक्ट, आज से बुकिंग शुरू

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : नंदन प्रोजेक्ट्स एवं प्रदर्शनी होम्स के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य आवासीय परियोजना का विकास 14.5 एकड़ भूमि में किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें घरों का आकार न्यूनतम 1400 स्क्वायर फीट से लेकर अधिकतम 4000 स्क्वायर फीट तक होगा.  परियोजना में करीब 80 कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं लगभग 60 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में हरियाली से भरपूर पार्क और गार्डन विकसित किया जाएगा, जिससे निवासियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की बुकिंग आज से प्रारंभ कर दी गई है. परियोजना की डेवलपर और प्रमोटर कंपनी नंदन होम्स है. कार्यक्रम में भानुप्रिया सिंह, स्वाती सिंह, संजय मोहंती एवं सतीश सिंह की प्रमुख भूमिका रही।नंदन होम्स इससे पहले तिरुलड़ीह क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है. वहीं पोटका में नंदन गार्डन परियोजना पहले से संचालित है, जिसका उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया गया. रांची में भी नंदन गार्डन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो कंपनी की विश्वसनीयता और गुणवत्ता का प्रमाण है. डेवलपर की ओर से बताया गया कि यह परियोजना आधुनिक जीवनशैली, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और हरित परिवेश को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक बेहतर आवासीय विकल्प मिल सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed