आजम खान से पत्नी-बहन और बेटे ने जेल में की मुलाकात,

0
Advertisements
Advertisements

रामपुर: रामपुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान से पत्नी तंजीन फातिमा, बड़े बेटे अदीब आजम खान और बहन निखत अखलाक ने मुलाकात की है. सपा नेता से यह मुलाकात लगभग आधे से 1 घंटे चली. इस दौरान पत्नी-बेटे और बहन ने मीडिया से दूरी बनाई.सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को पैन कार्ड से जुड़े मामले में (17 नवंबर 2025) को गड़बड़ी के आरोपों के चलते 7 साल की सजा सुनाई गई है. जिसकी वजह से वह अपने बेटे संग रामपुर जेल में बंद हैं.आजम खान ने (15 दिसंबर 2025) को अपनी भाभी के नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए रामपुर जेल प्रशासन से पैरोल की मांग की थी. आजम खान के भांजे फरहान खान ने जिला मजिस्ट्रेट रामपुर को एक पत्र भेजकर आजम खान और अब्दुल्ला आजम को मुमताज पार्क के पास स्थित कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए पैरोल की अनुमति देने का अनुरोध किया था.

फरहान खान ने पत्र में लिखा था कि प्रार्थी के मामा आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान इस समय रामपुर जिला जेल में निरुद्ध हैं. आजम खान की भाभी सलमा शहनाज का इंतकाल हो गया है. उनका यह वैधानिक अधिकार है कि वे अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बुमराह की गेंद पर उछल पड़ीं साक्षी धोनी! समझीं आउट हो गया, धोनी का रिएक्शन देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed