स्वतंत्रता सेनानी स्व प्रभाष ठाकुर के घर पहुंचे सीओ मनोज कुमार व बागबेड़ा थाना प्रभारी,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीओ मनोज कुमार ने रविवार को बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा नया बस्ती पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी स्व प्रभाष चंद्र ठाकुर की पत्नी सरोज देवी को सम्मानित किया. श्रीमती सरोज देवी 102 वर्ष की हैं जो बागबेड़ा नया बस्ती में रहती हैं.सरोज देवी इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वे स्वतंत्रता सेनानी स्व. हैं. अधिकारियों ने सरोज देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया और आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य झंडोत्तोलन एवं परेड समारोह के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा. इस दौरान अधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और देश की आजादी में उनके परिवार के ऐतिहासिक योगदान को नमन किया. मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हाथियों के झुंड से दहशत, अनाज लदा वाहन घेरते ही मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed