Air India ने 25-26 जनवरी की न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्‍ली:  टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 25-26 जनवरी के लिए रद्द कर दी हैं। एयर लाइन ने अमेरिका में भीषण विंटर स्टॉर्म की आशंका के बीच यात्रियों और क्रू-मेंबर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। एयर इंडिया ने ‘एक्‍स’ पर जारी पोस्‍ट में शनिवार को बताया कि उसने रविवार और सोमवार को न्यूयॉर्क और नेवार्क, न्यू जर्सी से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, क्योंकि उस इलाके में भारी बर्फबारी के साथ-साथ गंभीर तूफान का अनुमान है।
एयरलाइन ने कहा कि रविवार सुबह से सोमवार तक अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ एक गंभीर सर्दियों के तूफान का अनुमान है, जिसका फ्लाइट ऑपरेशन पर काफी असर पड़ेगा।एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और भलाई को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर से संपर्क बनाए रखें. साथ ही, टिकट री-शेड्यूलिंग या रिफंड से जुड़े विकल्पों की जानकारी भी वहीं उपलब्ध कराई जा रही है.अमेरिका इस समय एक बड़े विंटर स्टॉर्म की चपेट में है, जिसे मौसम विभाग असाधारण और रिकॉर्ड तोड़ने वाला बता रहा है. नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तूफान सेंट्रल प्लेन्स से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक करोड़ों लोगों को प्रभावित कर सकता है. भारी हिमपात, बर्फीली बारिश और कड़ाके की ठंड के कारण कई राज्यों में सड़कें बंद होने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जनजीवन ठप पड़ने की आशंका जताई गई है.हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) को अलर्ट पर रखा गया है. संघीय और स्थानीय एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि जब तक बेहद जरूरी न हो, यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक मौसम अपडेट पर भरोसा करें. एयर इंडिया के अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी प्रभावित इलाकों के लिए अपनी उड़ानें सीमित या रद्द कर दी हैं, जिससे आने वाले दिनों में हवाई यात्रा पर व्यापक असर पड़ सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed