40 से अधिक देशों में होगा SIR, चुनाव आयोग के दिल्ली डिक्लेरेशन पर बनी सहमति

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अधिकांश लोकतांत्रिक देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMB) ने अपने यहां मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए इसी तरह का तरीका अपनाने पर बल दिया है। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन’ पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों और 27 देशों के मिशन प्रमुख ने सर्वसम्मति से अपने यहां भी मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए अपनी-अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ (आईआईसीडीईएम-2026) के अंतिम दिन विभिन्न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने ‘शुद्ध’ मतदाता सूची बनाने और हर मतदाता को फोटो पहचान पत्र देने पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।समापन सत्र में ज्ञानेश कुमार ने कहा, कानून के अनुसार सभी मतदाताओं के नाम वाली शुद्ध मतदाता सूची किसी भी लोकतंत्र की नींव है। निकायों को चुनावों के आसान और पारदर्शी संचालन के लिए सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए।सम्मेलन में 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों/प्रतिनिधियों और 27 देशों के मिशन प्रमुखों सहित लगभग 1,000 लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों व अन्य ने गहन विचार-विमर्श में योगदान दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed