तुलसी भवन में सरस्वती पूजा सह काव्य कलश के अन्तर्गत मुख पत्र “तुलसी प्रभा” के नये अंक का लोकार्पण

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: : तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में वार्षिक “सरस्वती पूजा” आयोजित किया गया । इस अवसर पर पुरोहित पंडित सतीश झा ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न करवाया । पूजा में संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा जजमान रहे । मौके पर संस्थान के मुखपत्र ‘तुलसी प्रभा’ का नवीन अंक , श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ कृत ‘ नवगीत नंदिनी के ‘ तथा आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (आदित्यपुर) के वार्षिक कैलेण्डर को माँ सरस्वती के चरणों में अर्पित करने के उपरान्त संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विमल जालान एवं मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी के अलावा साहित्य समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से लोकार्पित किया । तत्पश्चात डाॅo प्रसेनजित तिवारी के संचालन में ‘काव्य कलश’ का सत्र आरंभ हुआ । इसके अन्तर्गत स्वरचित सरस्वती वंदना एवं देशभक्ति रचनाओं का पाठ किया गया । काव्य पाठ करने वालों में डाॅ० रागिनी भूषण, डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, रीना सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, शेषनाथ सिंह , कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, रेखा सहाय, माधव पाण्डेय निर्मल , शक्ति श्रीवास्तव , मुकेश रंजन , वीणा कुमारी नंदिनी , शकुन्तला शर्मा , अशोक पाठक स्नेही, बलविन्दर सिंह , सुस्मिता मिश्रा, बलविन्दर सिंह, आलोक कुमार तिवारी, प्रणति शरण , वंदना, ममता कर्ण एवं माधुरी मिश्रा प्रमुख रहे ।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री , सुभाष चन्द्र मुनका, विमल जालान, डाॅ० प्रसेनजित तिवारी, ओम प्रकाश अग्रवाल, डाॅ० रागिनी भूषण , हरि मित्तल , डाॅ० अजय कुमार ओझा, सुरेश चन्द्र झा, वसंत जमशेदपुरी , नीलांबर चौधरी, बलबिन्दर सिंह, नीता सागर चौधरी, अनिता निधि, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, डाॅo अरुण सज्जन, अजय प्रजापति, सुधा प्रजापति, वीणा कुमारी नंदिनी, सुदीप्ता जेठी राउत, पूनम सिंह, जितेश तिवारी, विद्यासागर लाभ, सुरज सिंह राजपूत, पूनम महानंद, निशांत कुमार सिंह, मुकेश रंजन, मनीष सिंह वंदन, शशिकांत ओझा, राजेन्द्र सिंह, अनिता निधि, विक्रमा सिंह देहदुब्बर, बबली मीरा, डाॅo सुनीता बेदी, संगीता मिश्र, शुभम कुमार पांडेय, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, हरभजन सिंह रहबर, प्रतिभा प्रसाद, डाॅo सरित किशोरी समेत संस्थान के सारे कर्मचारीगण तथा शहर के कई अन्य साहित्यकारों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी के श्री प्रसन्न वदन मेहता ने किया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed