पतराहातू के स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरातफरी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची के सिल्ली 100 बच्चों की जान अचानक सांसत में आ गई थी। यहां के पतराहातू गांव में मंगलवार को लोगों के पांच घंटे दहशत में गुजरे। सुबह 8 बजे लकड़बग्घे को देख अफरातफरी मच गई। शोर सुन लकड़बग्घा आदर्श हाईस्कूल के एक कमरे में घुस गया। उस वक्त स्कूल में पढ़ाई चल रही थी और 100 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे। लोगों ने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी।लकड़बग्घा के स्कूल के कमरे में बंद किए जाने के बाद करीब एक घंटे पढ़ाई बाधित रही। सिल्ली के प्रभारी वनपाल जेपी साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही रांची से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई। सुबह 10 बजे बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी से पहुंची टीम ने तीन घंटे मशक्कत के बाद लकड़बग्घे को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। उन्होंने ऐसे जानवर को देखने पर सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है।प्रशासन और वन विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने और स्कूल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की गई है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले सिल्ली प्रखंड के मारदु गांव एक घर में बाघ घुस आया था, जिसे वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया था. इस तरह की घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed