नेहा कक्कड़ ने जिम्मेदारी-रिश्तों- काम से लिया ब्रेक


Mumbai: सिंगर नेहा कक्कड़ ने ब्रेक ले लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्रेक की अनाउंसमेंट की और पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि कोई भी उन्हें क्लिक न करें. नेहा ने पोस्ट कर लिखा- अब जिम्मेदारी, रिश्तों, काम और बाकी सब चीजों से ब्रेक लेने का समय आ गया है. मुझे नहीं पता कि मैं लौटूंगी की नहीं. थैंक्यू. और मैं पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट करती हूं कि बिल्कुल भी मेरी फोटोज क्लिक न करें. मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे. कोई कैमरा नहीं प्लीज. मेरी रिक्वेस्ट है. मेरी शांति के लिए आप ये कम से कम मुझे दे सकते हैं.
नेहा ने ये ब्रेक क्यों लिया है इसे लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया है.नेहा कक्कड़ अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं. कुछ समय पहले उनका गाना कैंडी शॉप रिलीज हुआ था. इस गाने को उनके भाई टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया था. नेहा कक्कड़ को इस गाने की वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. नेहा के डांस स्टेप्स पसंद नहीं किए गए थे.
नेहा अक्सर अपने भाई टोनी कक्कड़ संग म्यूजिक वीडियोज बनाती हैं. दोनों के म्यूजिक वीडियोज चर्चा में रहते हैं.नेहा कक्कड़ के करियर ग्राफ की बात करें तो वो म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. नेहा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से की थी. नेहा शो तो नहीं जीत पाई थीं. मगर अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली.

नेहा ने एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने दिए. नेहा की आवाज और उनकी गायकी ने हर किसी को दीवाना कर दिया. नेहा जिस रियलिटी शो को हारी थीं उसी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में उन्हें कई दफा जज बनने का मौका मिला.



