वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं का रैकेट चलाने के आरोप में अमेरिका में भारतीय मूल का दंपति गिरफ्तार,

0
Advertisements

अमेरिका : अमेरिका के वर्जीनिया में फेडरल एजेंट ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक मोटल पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में भारतीय मूल के दंपति को 3 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन पर मादक पदार्थों और यौन तस्करी के आरोप लगे हैं. उत्तरी वर्जीनिया के संघीय वकीलों के अनुसार 52 वर्षीय कोशा शर्मा और 55 वर्षीय तरुण शर्मा पर आरोप है कि वे अपने रेड कार्पेट इन होटल की तीसरी मंजिल का इस्तेमाल ड्रग्स की बिक्री और वेश्यावृत्ति के लिए करते थे. कई अंडरकवर ऑपरेशन्स के बाद फेडरल और लोकल एजेंटों ने आपराधिक गतिविधियों के केंद्र में स्थित मोटल पर छापेमारी की. दालती दस्तावेजों के अनुसार, मई 2023 से कोशा शर्मा उर्फ मा या मामा और तरुण शर्मा उर्फ पॉप और कोशा एलएलसी जो रेड कार्पेट इन के नाम से मोटल चला रहे थे. उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इस मामले में 3 अन्य लोगों 51 वर्षीय मार्गो पियर्स, 40 वर्षीय जोशुआ रेडिक और 33 वर्षीय रशार्ड स्मिथ को भी गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि कोशा और तरुण शर्मा ने मोटल से वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं का रैकेट चलाने की अनुमति दी और अवैध गतिविधियों से होने वाले मुनाफे में हिस्सा लिया. पुलिस ने बताया कि कोशा वेश्याओं और नशीली दवाओं की तलाश करने वाले लोगों को तीसरी मंजिल पर ठहराती थी और पुलिस के आने पर उन्हें सूचित कर देती थी और अक्सर पुलिस अधिकारियों को कमरों में प्रवेश से रोका जाता था. अदालती दस्तावेजों से पता चला कि मई और अगस्त 2025 के बीच प्रिंस विलियम काउंटी और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के गुप्त एजेंट दलालों और ग्राहकों के वेश में कम से कम 9 बार मोटल गए थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed