PM मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम में पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

0
Advertisements
Advertisements

West Bengal : देश को आज 5 नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है. आज रविवार, 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम के 2 दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi will Flag off 5 New Trains) इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें खासतौर से पश्चिम बंगाल और असम को सौगात होगी, जबकि इसका फायदा उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कई राज्‍यों को मिलेगा. मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम से 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत के अलावा PM मोदी कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इन नई ट्रेनों से पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा. यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दैनिक यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित हो रही हैं. अभी देशभर में 34 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं. 5 नई ट्रेनों के शुरू होने से यह संख्या 39 हो जाएगी. असम और पश्चिम बंगाल से शुरू होने वाली ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी. पश्चिम बंगाल (हुगली) से 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
सियालदह-वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस
संतरागाछी-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

असम से 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 
कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed