Advertisements
Advertisements

Mumbai : ऋतिक रोशन की फिल्मोंग्राफी में ‘काबिल’ एक दमदार अभिनय और इमोशनल डेप्थ से भरपूर थ्रिलर के रूप में अलग पहचान रखती है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने  रोहन भटनागर का किरदार निभाया है, जो एक दृष्टिहीन वॉइस आर्टिस्ट है और एक भयानक ट्रेजडी के बाद उसकी खुशियों से भरी जिंदगी में तूफान आ जाता है. इसके बाद वो इंसाफ के लिए ऐसा रास्ता अपनाता है जो हर किसी को हैरान कर देता है. वहीं अब, इस शानदार फिल्म का सीक्वल आ रहा है.इस फिल्म ने 9 साल पहले अपने बजट से 5 गुना कमाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने 35 करोड़ के बजट में र्ल्डवाइड करीब 178.10 करोड़ की कमाई की थी और भारत में 104.34 करोड़ की कमाई की थी. हाल ही में अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में एक पत्रकार ने अपने X हैंडल (ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘ये मेरी पसंदीदा रिवेंज थ्रिलर फिल्मों में से एक है. ऋतिक रोशन ने ब्लाइंड किरदार में कमाल कर दिया था. सवाल ये है ‘काबिल 2’ (Kaabil 2) कब आएगी?’.इस पोस्ट पर फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने जवाब दिया, ‘IT’S R E FLA D Y ! ! ! और इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होगी’. संजय गुप्ता के इस जवाब के बाद फैंस का उत्साह साफ देखने को मिला. कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी खुशी जाहिर करने लगे. किसी ने लिखा, ‘क्या सच में ऋतिक के साथ ही बना रहे हो?’, तो किसी ने इसे ‘साल की सबसे बड़ी खबर’ बताया. एक फैन ने लिखा, ‘बना दो सर’. वहीं किसी और ने पूछा, ‘क्या रोहन भटनागर वापस आ रहा है?’. लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.2017 में रिलीज हुई ‘काबिल’ को ऋतिक रोशन के अभिनय के लिए खास तौर पर सराहा गया था. उन्होंने रोहन के मासूमपन, टूटे दिल और अंदर छिपे गुस्से को बेहद बैलेंस तरीके से पर्दे पर उतारा. कई क्रिटिक्स और दर्शकों का मानना था कि ऋतिक ने लगभग अकेले दम पर फिल्म को संभाला. भले ही कहानी जानी-पहचानी थी, लेकिन उनके अभिनय ने इसे इमोशनली मजबूत बना दिया. फिल्म का म्यूजिक, स्टाइलिश एक्शन और ऋतिक की परफॉर्मेंस इसे उस साव की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल कर दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed