मानगो पेयजल परियोजना में होगा बड़ा बदलाव, सभी घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की तैयारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर  में मानगो क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में व्यापक बदलाव किए जाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य मानगो के सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और लंबे समय से बंद पड़ी बालीगुमा पानी टंकी को दोबारा चालू करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस संबंध में गंभीर चर्चा उस समय हुई, जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त और संबंधित विभाग के कई अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में विधायक सरयू राय ने बताया कि जहां से पीने का पानी लिया जाता है, उसके आसपास काफी गंदगी पाई गई है। इस स्थिति को देखते हुए इंटकवेल क्षेत्र की घेराबंदी करने और परियोजना से सटे नदी तटबंध को मजबूत करने पर विचार किया गया है, ताकि जल स्रोत को प्रदूषण से सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए पुरानी 5 एमएलडी क्षमता वाली पेयजल परियोजना की मरम्मत कर उसे फिर से चालू करने की संभावना पर भी चर्चा हुई है। इसके साथ ही क्षेत्र की सभी पानी टंकियों के लिए अलग-अलग मोटर लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। वर्तमान में केवल दो मोटर कार्यरत हैं, जबकि तीन नए मोटर खरीदने की योजना बनाई जा रही है।

विधायक ने बताया कि नए मोटरों की खरीद के लिए मानगो नगर निगम द्वारा जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। इसके अलावा इंटकवेल में जमा भारी मात्रा में बालू को पूरी तरह हटाने का निर्णय लिया गया है। नदी से पानी लाने के लिए बनाए गए ढांचे को और चौड़ा करने पर भी सहमति बनी है, जिससे पानी की आपूर्ति बेहतर हो सके।

See also  एसबीयू में पांच दिवसीय एफडीपी का शुभारंभ

निरीक्षण के दौरान परियोजना के संचालन से जुड़े ठेकेदारों को कई आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन सुधारों के बाद मानगो क्षेत्र में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed