ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान: गम्हरिया में पुत्र ने पिता की नृशंस हत्या, इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सनकी पुत्र ने अपने ही पिता की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी। इस नृशंस वारदात से पूरा इलाका स्तब्ध है और लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतक की पहचान रामा नाथ दास (53) के रूप में हुई है, जो टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही ईएसएस लेने के बाद घर पर थे। वे गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स कॉलोनी (टीजीएस कॉलोनी) के जी-टाइप फ्लैट संख्या-2 में अपने पुत्र मनसा दास के साथ रहते थे।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी पुत्र ने घर में रखी दावली (धारदार हथियार) से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना निर्मम था कि पिता के सिर और शरीर के कई हिस्सों के साथ-साथ उनके गुप्तांग को भी काट दिया गया। घटनास्थल का दृश्य अत्यंत भयावह था, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए।

हत्या के बाद भी आरोपी पुत्र शव के पास खून से सने हाथों के साथ घंटों बैठा रहा और पुलिस के आने का इंतजार करता रहा। सूचना फैलते ही टीजीएस कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ऑनलाइन गेमिंग की लत बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनसा दास लंबे समय से ‘एविएटर’ नामक ऑनलाइन मोबाइल गेम का आदी था, जिसे जुए की श्रेणी में माना जाता है। इस गेम की लत ने उसे चिड़चिड़ा, एकाकी और मानसिक रूप से असंतुलित बना दिया था। बताया गया कि तीन साल पहले उसने छत से कूदकर आत्महत्या का भी प्रयास किया था।

See also  आजसू में युवाओं की बड़ी एंट्री, सदस्यता अभियान से संगठन को मिली नई ताकत

परिवारिक सूत्रों के अनुसार आरोपी की पत्नी पारिवारिक विवाद के कारण अलग रहती है, जबकि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था। पिता और पुत्र के बीच अक्सर ऑनलाइन गेमिंग को लेकर विवाद होता था। पिता चाहते थे कि बेटा इस लत को छोड़े और सामान्य जीवन जिए, लेकिन यही बात दोनों के बीच टकराव का कारण बनती रही।

पुलिस जांच जारी, मानसिक स्थिति पर सवाल

इस मामले में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन गेम की लत के कारण मानसिक संतुलन खो चुका था। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है, हालांकि उसकी वर्तमान मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण हत्या के सटीक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रभावों की एक भयावह चेतावनी भी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed