T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. टीम के युवा और भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं. उनकी चोट इतनी गंभीर मानी जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है. इतना ही नहीं, अगर रिकवरी समय पर नहीं हुई तो विश्व कप में उनकी मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए राजकोट में मौजूद थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द महसूस हुआ. शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी माना गया, लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टरों से संपर्क किया. डॉक्टरों की सलाह पर तिलक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई जरूरी स्कैन किए गए. मेडिकल जांच के बाद सामने आया कि तिलक को पेट से जुड़ी गंभीर चोट (एब्डोमिनल इंजरी) है. इसके बाद सभी रिपोर्ट्स बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई मेडिकल टीम को भेजी गईं.तिलक की चोट जहां चिंता का विषय है, वहीं श्रेयस अय्यर का पूरी तरह फिट होना टीम के लिए अच्छी खबर है। अय्यर पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्प्लीन की चोट का शिकार हुए थे, लेकिन अब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए अपनी फिटनेस साबित कर दी है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है और वे आज टूर्नामेंट का अपना आखिरी लीग मैच भी खेलेंगे। अगर तिलक वर्मा वापसी नहीं कर पाते हैं तो श्रेयस अय्यर को उनकी जगह टी20 टीम मौका दिया जा सकता है।तिलक वर्मा का बाहर होना भारतीय मध्यक्रम के लिए एक बड़ा शून्य पैदा कर सकता है, क्योंकि वे अपनी निडर बल्लेबाजी और खेल बदलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए अब तिलक का एक ठोस विकल्प ढूंढना बड़ी चुनौती होगी, खासकर तब जब वर्ल्ड कप सिर पर है। वर्ल्ड कप फरवरी में खेला जाना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed