बेंगलुरु के संध्या थिएटर में लेडीज टॉयलेट में कैमरा मिलने से हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

बेंगलुरु: देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शहर के मशहूर संध्या थिएटर में महिलाओं और युवतियों ने आरोप लगाया कि थिएटर के लेडीज टॉयलेट में एक कैमरा लगाया गया था. यह घटना मडिवाला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है.महिलाओं ने बताया कि वे वॉशरूम का इस्तेमाल करने गई थीं, इसी दौरान उनकी नजर कैमरे पर पड़ी. वहां कैमरा देखकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए पुकारा. घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपी को भी रंगे हाथों पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.यह घटना उस समय सामने आई जब थिएटर में तेलुगु फिल्म ‘Nuvvu Naaku Nachav’ का री-रिलीज़ शो चल रहा था. मडिवाला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कैमरा किस मकसद से लगाया गया था और क्या इसमें कोई रिकॉर्डिंग हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बेंगलुरु के नेलामंगला में 70 वर्षीय महिला की हत्या, गहने लूटते पकड़ा गया पड़ोसी

Thanks for your Feedback!

You may have missed