नगर पंचायत में मकर संक्रांति मेले को ले बैठक संपन्न

0
Advertisements
Advertisements

नासरीगंज (रोहतास) :  नगर पंचायत नासरीगंज के सभागार में शनिवार को दोपहर बाद मकर संक्रांति पर नगर में लगने वाले मेले को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। ईओ विकास कुमार और उपमुख्य पार्षद कलावती देवी की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद शबनम‌ आरा ने की। इस दौरान मेले की व्यवस्था को ले विस्तृत चर्चा की गई।‌ सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि प्रशासनिक स्तर पर मेला के आयोजन को पूर्व के स्थल से हटाकर गांधी मैदान में स्थानांतरित करने की सहमति नहीं बनी। और अब यह मेला पूर्व की तरह हरिहरगंज वार्ड चौदह में ही सोनतट पर लगेगा। वहीं वरिष्ठ राजद नेता एवं पूर्व पार्षद अजय सिंह ने बैठक में कहा कि हरिहरगंज के उक्त मेला स्थल का ऐतिहासिक महत्व यह है कि प्रभु श्रीराम उक्त स्थल से ही गुजरते हुए पिंडदान के लिए बोध गया को प्रस्थान किये थे। इधर उपस्थित लोगों ने मेला स्थल की नियमित साफ-सफाई, मेले के दौरान दुकानदारों व आगंतुकों की चाक व चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस के साथ महिला पुलिस अधिकारी महिला पुलिस बल की तैनाती, वलंटियरों की तैनाती, मेडिकल कैंप, बिजली, शौचालय, कंट्रोल रूम, मोटर साइकिल व साइकिल स्टैंड के अलावा मेला स्थल के आसपास शराब की बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण की मांग की। साथ ही फिलहाल मेला स्थल से अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। ईओ ने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्रोन कैमरे से लगाता मेले की निगरानी जारी रहेगी। मौके पर पार्षद शमशाद अहमद परसवी, जयनंदन प्रसाद, बीससूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ॰ अमरेंद्र कुमार व बीससूत्री उपाध्यक्ष सह नगर भाजपा अध्ययन संतोष कुमार आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी ओंकार प्रसाद, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बख्शी जौहर अली, जदयू नेता नईमुद्दिन इदरीसी, भाजपा नेता प्रमोद कुशवाहा, समाजसेवी लोकेश्वर कुमार प्रिय, बबन कुमार सिंह, अजमेरी कुरैशी, सुभाष चौधरी, प्रभारी प्रधान सहायक रामबाबू कुमार, देवमुनी कुमार, जितेंद्र कुमार और मुनी लाल इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed