रणवीर,अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क में धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं


Mumbai: एक्टर रणवीर सिंह धुरंधर की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. वो न्यू यॉर्क में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने यहीं पर न्यू ईयर का जश्न मनाया था. अब दोनों को NBA गेम्स में देखा गया. मैच डेट नाइच के दौरान दोनों शानदार दिख रहे थे. वो मेडिसिन स्क्वायर गार्डन में नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज और फोटोज वायरल हैं.यहां पर उन्होंने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई. एक कपल ने रणवीर और दीपिका के साथ सेल्फी क्लिक की. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- यूनिवर्स असाइनमेंट को समझ गया है. अगर आप मुझे जानते हैं तो आपको पता होगा कि मैं पूरी जिंदगी दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की दीवानी रही हूं और वो हैं ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण. मैं स्टार स्ट्रक होने वाली शख्स हूं. जब मैंने उन्हें देखा तो मेरी धकड़न कुछ समय के लिए रुक गई थीं. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 700 करोड़ी बन चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। आज शनिवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 30 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 759.50 करोड़ रुपये हो चुका है। रणवीर सिंह एक तरफ ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बीते दिनों खबरें आईं कि फिल्म ‘डॉन 3’ से उनकी छुट्टी हो गई है। कुछ शर्तों को लेकर मेकर्स के साथ सहमति नहीं बन पाने के कारण अब वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।




