देवघर पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार


देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज देवघर स्थित देवनगरी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की.पूजा से पूर्व मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्र कर के बीच उन्हें संकल्प दिलाया. इसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न कराई गई.इस अवसर पर राज्यपाल के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे.हाल ही में राज्यपाल के पुत्र का विवाह संपन्न हुआ है. विवाह के पश्चात भगवान वैद्यनाथ के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से वें देवघर पहुंचे थे.पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित पुलिस अधीक्षक सौरव उप विकास आयुक्त पीयूष सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने राज्यपाल संतोष को स्मृति चिन्ह भेद किया.



