उत्तराखंड के आर्मी कैंप में लगी भीषण आग,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तराखंड: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के अंदर एक स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना के बाद पूरे कैंप परिसर में अफरा तफरी मच गई. तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी. घटना की जानकारी मिलती ही सेना की फायर ब्रिगेड और जवान तत्काल मौके पर पहुंचे, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.स्टोर के अंदर रखे सामान को बचाने का काम चल रहा है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज है कि स्टोर में रखा काफी सामान जल गया है. उधर, आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप सा मचा हुआ है. घटनास्थल के पास आसमान में काले धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है, जो काफी डरावना नजर आ रहा है.कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि ज्योतिर्मठ के आर्मी कैंप के स्टोर में 2 बजे अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आर्मी कैंप के स्टोर में पुराना यानी यूजलेस सामान रखा हुआ था. उसमें अचानक आग लग गई और आग इतनी तेजी से फैली कि आग की लपटें और धुआं फैलने से लोग सहम गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दिल्ली में पिंक सहेली कार्ड: महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त बस यात्रा का बड़ा तोहफा

Thanks for your Feedback!

You may have missed