मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर दिल्ली में ईडी की एक और छापेमारी

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक दिन पहले दिल्ली के सर्वप्रिया विहार इलाके के एक घर में तलाशी अभियान चलाया था, और वहां से 5.12 करोड़ रुपए नकद और 8.80 करोड़ रुपए के सोने तथा हीरे के आभूषणों से भरा एक सूटकेस बरामद किया था। इस कार्रवाई के साथ ही ईडी ने शहर के वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स में सुनील गुप्ता नाम के एक शख्स के घर व फार्महाउस पर भी तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बारे में विभाग ने आज यानी गुरुवार को जानकारी दी। विभाग ने बताया कि गुप्ता के ठिकानों से अबतक 8.50 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 1.22 करोड़ रुपए की नगदी बरामद हुई है। ईडी ने बताया कि यह अभियान 30 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था और कार्रवाई अभी भी जारी है।ईडी ने दक्षिण दिल्ली के सर्वप्रिया विहार स्थित घर पर यह छापेमारी हरियाणा के फरार अपराधी इंदरजीत सिंह यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) मामले की जांच के सिलसिले में की। ईडी के मुताबिक इंदरजीत सिंह यादव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह नोट गिनने वाली मशीनों से लैस बैंक के अधिकारियों को बुलाया गया, और कल तक 5.12 करोड़ रुपए की नकदी, 8.80 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के आभूषणों से भरे एक सूटकेस के अलावा 35 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और बैंक की चेकबुक से भरा एक बैग बरामद किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed