उपायुक्त के आदेश पर पंचायत सचिव निलंबित, आठ दिन से कार्यालय से थे गायब

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने भंडरिया प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव परमा राम को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि पंचायत सचिव पिछले आठ दिनों से लगातार कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच के क्रम में यह भी पाया गया कि संबंधित पंचायत सचिव द्वारा अपने पदस्थापित प्रखंड भंडरिया में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के बजाय अन्य स्थानों से उपस्थिति बनाई जा रही थी, जो सरकारी सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस संबंध में 29 दिसंबर 2025 को उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन 30 दिसंबर को प्रस्तुत उनका जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उपायुक्त ने यह कार्रवाई की।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड कार्यालय केतार निर्धारित किया गया है। साथ ही नियम 96 के अंतर्गत उन्हें जीवन-यापन भत्ता देय होगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसी अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
See also  पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आए बिना योग्य पार्षद को उपमेयर चुने : जलाडो

Thanks for your Feedback!

You may have missed