ईजी टेक क्लासेज में मनाई गई रतन टाटा की जयंती

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : देश के महान उद्योगपति, समाजसेवी एवं टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती के अवसर पर ईज़ी टेक क्लासेज, आदित्यपुर में एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नितिश मोनी तिवारी ने रतन टाटा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में
राज किशोर रुहिदास भी उपस्थित रहे. उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने रतन टाटा के जीवन, उनके मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि रतन टाटा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन ईमानदारी, सादगी व सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है. निदेशक नितिश मोनी तिवारी ने कहा कि “रतन टाटा जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है. ईज़ी टेक क्लासेज का उद्देश्य भी विद्यार्थियों को सही दिशा, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है.”
कार्यक्रम के अंत में सभी ने रतन टाटा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed