राष्ट्रपति आगमन को लेकर श्रम अधीक्षक की बड़ी अपील: 29 दिसंबर को कारखानों की शिफ्ट में बदलाव, कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा पर जोर


Saraikela : 29.12.2025 को माननीय राष्ट्रपति महोदया के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सरायकेला के श्रम अधीक्षक ने सभी कारखाना और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील किया है कि वे 29 दिसंबर को प्रथम पाली का समापन अपराह्न 02:00 बजे के स्थान पर अपराह्न 04:00 बजे निर्धारित करें तथा द्वितीय पाली का संचालन अपराह्न 04:00 बजे के पश्चात प्रारंभ करें. बता दें कि महामहिम राष्ट्रपति का आगमन NIT Jamshedpur (आदित्यपुर) मे निर्धारित है. उक्त कार्यक्रम के मद्देनज़र दिनांक 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित/प्रतिबंधित रहेगी तथा कुछ प्रमुख मार्गों पर आवागमन अस्थायी रूप से बाधित रह सकता है. इस सम्बन्ध में श्रम अधीक्षक अविनाश कुमार ठाकुर द्वारा जिले के सभी कारखाना/औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों को निर्देशित कर अनुरोध किया गया है कि जिन प्रतिष्ठानों में कार्य-पाली (Shift) प्रणाली के अंतर्गत कार्य संचालित किया जाता है, वे दिनांक 29.12.2025 को प्रथम पाली का समापन अपराह्न 02:00 बजे के स्थान पर अपराह्न 04:00 बजे निर्धारित करें तथा द्वितीय पाली का संचालन अपराह्न 04:00 बजे के पश्चात प्रारंभ करें. श्रम अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया है कि उक्त व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारियों/कामगारों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संधारण में सहयोग प्राप्त हो सके.




