सौरभ भारद्वाज समेत तीन AAP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. आरोप है कि AAP नेताओं ने दिल्ली प्रदूषण पर व्यंग्य करते हुए सांता क्लॉज को बेहोश दिखाकर ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक की मॉकरी की. वीडियो में सांता क्लॉज को मास्क पहने प्रदर्शन करते दिखाया गया, जिसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया.शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो में सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया है. उन्हें एक गंभीर धार्मिक व्यक्तित्व के बजाय राजनीतिक संदेश देने के लिए एक ‘प्रॉप’ (साधन) की तरह इस्तेमाल किया गया. वीडियो के एक हिस्से में सांता क्लॉज को नकली CPR (जीवन रक्षक प्रक्रिया) देते हुए दिखाया गया, जिसे ईसाई समाज ने सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता का उपहास माना है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 की मौत—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed