अमृतसर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

0
Advertisements
Advertisements

अमृतसर: अमृतसर के कई प्राइवेट स्कूलों में शुक्रवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। इससे स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्टाफ में दहशत फैल गई। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि उनके कैंपस में बम रखा गए हैं। ये मैसेज कई जाने-माने स्कूल प्रिंसिपल और मैनेजमेंट टीम को मिले। सभी ने एक जैसे पैटर्न और शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसकी सूचना स्कूलों ने तुरंत पुलिस को दी और इमरजेंसी सेफ्टी प्रोटोकॉल शुरू किए।अमृतसर में जिला प्रशासन द्वारा सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिए जाने के बाद घबराए हुए अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। पूर्व में कुछ छात्र इस तरह की शरारत के लिए जिम्मेदार पाए गए थे। अधिकारी ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, पुलिस पूरी तरह सतर्क है।अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक बयान में कहा कि अमृतसर के शहरी और ग्रामीण इलाकों के कुछ स्कूलों को संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक स्कूल में एक राजपत्रित अधिकारी तैनात किया गया है और तलाशी जारी है। साइबर पुलिस थाना युद्धस्तर पर ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इससे पहले, स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के एक छात्र को अपने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बाद में छात्र और उसके माता-पिता द्वारा लिखित माफीनामा जमा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed