यूपी में दूसरी सीमा हैदर!शादी के बाद नेपाल के रास्ते अमरोहा पहुंची बांग्लादेशी महिला


अमरोहा: अमरोहा के मंडी धनौरा में अवैध रूप से रहने वाली बांग्लादेशी महिला रीना बेगम और उसके पति राशिद अली को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दोनों से कई घंटों तक पूछताछ की है. खुफिया विभाग के अधिकारियों को उनके कब्जे से निकाह की रसीद मिली है.पूछताछ में इन दोनों ने बताया है कि कुछ साल पहले सऊदी अरब में दोनों ने निकाह किया था. इसके बाद महिला अक्टूबर 2025 को नेपाल के रास्ते से पति के साथ भारत आ गई. पुलिस ने बांग्लादेशी महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम और उसके पति राशिद पर शरण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है.सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रीना “बाय बाय बांग्लादेश” कह रही थी, जिसके बाद भारतीय जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की. पूछताछ के दौरान उसके पति ने रीना के बारे में सच बताया, जिसने शुरू में खुद को पश्चिम बंगाल का बताया था. पुलिस ने फॉरेनर्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और उनके नेटवर्क और मकसद की जांच कर रही है.गौरतलब है कि पहले भी कई बांग्लादेशी और पाकिस्तानी महिलाएं भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रही है. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी नेपाल के रास्ते गैर-कानूनी तरीके से भारत में आई थी और कई महीनों तक नोएडा रही. पुलिस ने बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उन्हें जल्द ही ज़मानत मिल गई और सीमा हैदर अभी ग्रेटर नोएडा में रह रही है.




